बहराइच: बड़े मंगलवार पर बीआर जनरल स्टोर पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब, भव्य भंडारे का हुआ आयोजन
26 May 2026

बहराइच: बड़े मंगलवार पर बीआर जनरल स्टोर पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब, भव्य भंडारे का हुआ आयोजन

बहराइच: बड़े मंगलवार पर बीआर जनरल स्टोर पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब, भव्य भंडारे का हुआ आयोजन

बहराइच। जेठ मास के पावन बड़े मंगलवार के अवसर पर पूरे जनपद में भारी उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में आज शहर के प्रतिष्ठित बीआर जनरल स्टोर (BR General Store) पर बड़े मंगलवार के उपलक्ष्य में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही शुरू हुए इस कार्यक्रम में बजरंगबली के भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

भक्तिमय भजनों से गूंजा माहौल

कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा-अर्चना, आरती और सुंदरकांड के पाठ के साथ हुई। बीआर जनरल स्टोर के संचालकों और परिवार के सदस्यों ने सनातनी परंपरा के अनुसार मुख्य अतिथि और आगंतुकों का स्वागत किया। पूरा माहौल 'जय श्री राम' और 'जय बजरंगबली' के जयकारों से गुंजायमान रहा।

राहगीरों और श्रद्धालुओं को छककर खिलाया प्रसाद

दोपहर होते ही भंडारे का शुभारंभ हुआ, जो देर शाम तक अनवरत चलता रहा। भंडारे में आने वाले श्रद्धालुओं, राहगीरों और स्थानीय लोगों को चावल छोले, हलवा और ठंडे पानी का प्रसाद बेहद आदर और प्रेम भाव के साथ वितरित किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों के लिए ठंडे पानी की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसने लोगों को काफी राहत पहुंचाई।

Advertisement
Advertisement