बहराइच।
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में आज धार्मिक उत्साह और सेवा भाव की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। स्थानीय त्रिदेव जनरल स्टोर की ओर से एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तों और राहगीरों का तांता लगा रहा।
श्रद्धालुओं को बांटा गया पूरी-सब्जी और छोला-चावल
आयोजन की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना और भगवान के भोग के साथ हुई। इसके बाद भंडारे का शुभारंभ किया गया। इस दौरान वहां से गुजरने वाले हर राहगीर, रिक्शा चालक, स्थानीय व्यापारियों और आम जनता को रोककर बेहद आदर और प्रेम भाव के साथ गरमा-गरम पूरी-सब्जी और स्वादिष्ट छोला-चावल का प्रसाद वितरित किया गया।
भीषण गर्मी में राहगीरों को मिली राहत
भीषण गर्मी के इस मौसम में त्रिदेव जनरल स्टोर की इस अनूठी पहल की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। राहगीरों का कहना था कि इस तपती धूप में प्रसाद और शीतल जल पाकर उन्हें बड़ी राहत मिली है। भंडारे में सेवा दे रहे युवाओं और आयोजनकर्ताओं ने बताया कि समाज में समरसता और सेवा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है।









