बनकटी में कर्ज न चुकाने पर दुकान सील बड़ौदा यूपी बैंक से लिया था ढाई लाख का लोन,
20 Dec 2025

बनकटी में कर्ज न चुकाने पर दुकान सील

नगर पंचायत बनकटी के बनकटी चौराहे पर स्थित आद्या प्रसाद की एक किराने की दुकान को शुक्रवार शाम सील कर दिया गया। यह कार्रवाई उप जिलाधिकारी के आदेश पर नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने की।

दुकान मालिक पर बड़ौदा यूपी बैंक से लिए गए कर्ज की किस्तें न चुकाने का आरोप है।जानकारी के अनुसार, आद्या प्रसाद ने लगभग चार वर्ष पूर्व बड़ौदा यूपी बैंक से ढाई लाख रुपये का ऋण लिया था।

बैंक अधिकारियों का कहना है कि बार-बार समय दिए जाने के बावजूद उन्होंने ऋण की किस्तें जमा नहीं कीं, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।इसी क्रम में, शुक्रवार शाम करीब 4 बजे अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दुकान को कुर्क कर सील करने की प्रक्रिया पूरी की।

Advertisement
Advertisement