बदायूं: 27 नवम्बर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना।
27 Nov 2025

बदायूं: 27 नवम्बर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना।
बदायूं, 27 नवम्बर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गुरुवार को हाफिज सिद्दीक इस्लामियां इंटर कॉलेज, बदायूं में भव्य विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 290 हिंदू जोड़ों एवं 27 मुस्लिम जोड़ों सहित कुल 317 जोड़ों का विवाह एवं निकाह माननीय जनप्रतिनिधियों तथा जिला प्रशासन की उपस्थिति में विधि-सम्मत रूप से संपन्न कराया गया। सरकार की यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है, जिससे समाज में सामूहिकता और सौहार्द को बढ़ावा मिलता है।
Advertisement
Advertisement