बदायूं संविलयन विद्यालय कौआ नगला में विदाई समारोह आयोजित
18 May 2026

बदायूं संविलयन विद्यालय कौआ नगला में विदाई समारोह आयोजित
बदायूं:संविलयन विद्यालय कौआ नगला में विदाई समारोह आयोजित, श्री ओमप्रकाश कश्यप का हुआ स्थानांतरण बदायूं जनपद के विकास खण्ड कादर चौक अंतर्गत स्थित संविलयन विद्यालय कौआ नगला में सोमवार को विद्यालय के हेड टीचर श्री ओमप्रकाश कश्यप के स्थानांतरण पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। उनका स्थानांतरण उच्च प्राथमिक विद्यालय भदसिया, विकास खण्ड कादर चौक बदायूं में किया गया है। विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने श्री ओमप्रकाश कश्यप के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विद्यालय ने शिक्षा, अनुशासन एवं छात्र हित में कई सराहनीय कार्य किए। इस अवसर पर विद्यालय में भावुक माहौल देखने को मिला।विद्यालय प्रशासन द्वारा अजय कुमार को विद्यालय का नया इंचार्ज बनाया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा विद्यालय के विकास में सहयोग देने का भरोसा जताया।विदाई समारोह में सहायक अध्यापक जितेंद्र कुमार सहायक अध्यापक अनुप कुमार सहायक अध्यापक अखंड प्रताप, सहायक अध्यापक ललित कुमार एवं सहायक अध्यापक राज बहादुर उपस्थित रहे। इसके अलावा अनुदेशक शिक्षक नवीन मौर्य तथा श्याम प्रकाश कश्यप ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। सभी शिक्षकों ने श्री ओमप्रकाश कश्यप को स्मृति चिन्ह एवं शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया, जहां शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए और श्री ओमप्रकाश कश्यप के सरल स्वभाव एवं कार्यशैली की प्रशंसा की।
Advertisement
Advertisement