बदायूं विधुत उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत 100% ओटीएस छूट का लाभ।
24 Dec 2025
Reporter-- Rahul
बदायूं:विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, 100% ओटीएस छूट का लाभ
सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि बिजली बिल पर 100 प्रतिशत ओटीएस (एकमुश्त समाधान योजना) के अंतर्गत छूट प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत उपभोक्ता अपने बकाया बिजली बिल पर पूर्ण छूट का लाभ लेते हुए बिल जमा कर सकते हैं।
इस क्रम में क्षेत्र एवं गांवों में लगातार विशेष शिविरों (कैम्प) का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता योजना का लाभ उठा सकें। संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ता कैम्प स्थल अथवा बिजली घर कादरचौक पर पहुंचकर ओटीएस छूट के अंतर्गत अपने बिजली बिल जमा कर सकते हैं।
विद्युत बिल छूट कैम्प का विवरण
दिनांक: 24-12-2025 (बुधवार)
स्थान: ग्राम निधानपुरा
विद्युत उपकेंद्र: भूढ़ा भद्रोल
अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता संबंधित विद्युत विभाग के स्टाफ से संपर्क कर सकते हैं।
ओटीएस योजना – जनहित में जारी।








