बदायूं वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन एवं।
07 Dec 2025

बदायूं वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन एवं।
वामा सारथी उ0प्र0 पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्सालय बदायूँ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित आज दिनांक 07.12.2025 को पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक पुलिस महानिदेशक के जी0एस0ओ0 उत्तर प्रदेश के पत्रांक डीजी-12-(वे0 वामा सारथी कल्याणकारी कार्य-12) 2025 दिनांक 07-11-2025 के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह व पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में पुलिस लाइन बदायूँ के पुलिस चिकित्सालय में निःशुल्क मासिक होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन जिला होम्योपैथिक चिकित्सालय की टीम डा0 रजनेश शर्मा (चिकित्सक), फार्मासिस्ट संजीव एवं वार्ड बॉय केशव राम द्वारा किया गया। शिविर में पुलिसकर्मियों एवं पुलिस परिवारजन की बीमारी संबंधी समस्याओं की निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच की गई तथा उन्हें आवश्यक दवाइयाँ वितरित की गईं। इस अवसर पर डॉ0 ह्रदेश कठेरिया (अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण), प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह तथा पुलिस लाइन के अन्य अधि0 कर्म0गण उपस्थित रहे। बदायूँ पुलिस द्वारा जनहित एवं कल्याण की दिशा में सराहनीय पहल—निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन