बदायूं: में सर्राफा लूटकांड थानेदार चौकी इंचार्ज व बीट सिपाही निलंबित।
20 Dec 2025

बदायूं में सर्राफा लूटकांड: थानेदार, चौकी इंचार्ज व बीट सिपाही निलंबित बदायूं। जिले के खितौरा सर्राफा लूटकांड में पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। मामले में थानेदार, चौकी इंचार्ज और बीट सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, बीते कल पांच हथियारबंद बदमाशों ने एक सर्राफा दुकान को निशाना बनाते हुए लूटपाट की। वारदात के दौरान ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए तीन बदमाशों को मौके पर ही पकड़ लिया, उन्हें पीटकर बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए बदमाशों से आभूषण तो बरामद कर लिए गए, लेकिन लगभग पांच लाख रुपये नकद बरामद नहीं हो सके, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद उच्चाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए लापरवाही बरतने पर संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, फरार बदमाशों और लूट की शेष रकम की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement
Advertisement