बदायूं में सड़क हादसा बाइक सवार युवक की मौत,एक घायल।
28 Oct 2025

बदायूं में सड़क हादसा  बाइक सवार युवक की मौत,एक घायल।

 मंगलवार। अलापुर थाना क्षेत्र के सखानू एमएफएफ हाईवे पर हयातनगर पुलिया के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है। मृतक की पहचान अमन भारद्वाज, पुत्र किशन भारद्वाज, निवासी बदायूं के रूप में हुई है। जबकि हादसे में हिमांशु भारद्वाज घायल हो गए। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी हयातनगर पुलिया के पास उनकी बाइक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही अलापुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजवाया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया है। मामले की जांच जारी है

Advertisement
Advertisement