बदायूं: में मेवाती गैंग का भंडाफोड़ 8 आरोपी गिरफतार 40 से अधिक गोवंश बरामद।
04 Dec 2025

बदायूं: में मेवाती गैंग का भंडाफोड़ 8 आरोपी गिरफतार 40 से अधिक गोवंश  बरामद।
बदायूँ। जिले में सक्रिय मेवाती गैंग को पशु प्रेमियों और हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस टीम की मदद से पकड़ा। संयुक्त कार्रवाई में गैंग के 8 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि 40 से अधिक गोवंश बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने उझानी क्षेत्र से 30 गोवंशों को ट्रक में लादकर गोमांस तस्करों को बेचने की योजना बनाई थी। गिरफ्तार आरोपियों में महिलाएं और उनके साथ दो बच्चे भी शामिल थे। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मेवाती गैंग पशुपालक बनकर ग्रामीण इलाकों में घूमते हैं और धीरे-धीरे घूमंतू गोवंश को इकट्ठा कर तस्करों को सौंप देते हैं। गैंग की गतिविधियां पिछले कई दिनों से उझानी, सहसवान, कादरचौक और उसावां थाना क्षेत्रों में जारी थीं। सहसवान कोतवाली में आरोपियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। इस अभियान में पीएफएफ जिलाध्यक्ष विकेंद्र शर्मा, संजीव प्रजापति, विभोर शर्मा सहित अनेक लोग शामिल रहे।
Advertisement
Advertisement