बदायूं: में ठंड और कोहरे के चलते बदला गया स्कूलों का समय।
16 Dec 2025

बदायूं: में ठंड और कोहरे के चलते बदला गया स्कूलों का  समय।
बदायूं में ठंड और कोहरे के चलते बदला गया स्कूलों का समय बदायूं। जनपद में लगातार गिरते तापमान और घने कोहरे को देखते हुए स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के मद्देनज़र विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं द्वारा जारी आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों का समय संशोधित कर दिया गया है। नए आदेश के तहत अब सभी संबंधित विद्यालय प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक संचालित होंगे। यह निर्णय जिलाधिकारी महोदय की अनुमति के उपरांत लिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों तथा विद्यालय प्रबंधनों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी विद्यालयों को बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
Advertisement
Advertisement