बदायूं: में घने कोहरे व शीतलहर के चलते कक्षा 1 से 8 तक स्कूलों में अवकाश घोषित।
18 Dec 2025
Reporter-- Rahul
बदायूं में घने कोहरे व शीतलहर के चलते कक्षा 1 से 8 तक स्कूलों में अवकाश घोषित
बदायूं। जनपद में अत्यधिक कोहरा एवं शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी की अनुमति उपरांत कक्षा 1 से 8 तक संचालित परिषदीय, सहायता प्राप्त तथा समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 19 एवं 20 दिसंबर 2025 को अवकाश घोषित किया गया है।
यह आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बदायूं द्वारा जारी किया गया। आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।








