बदायूं: में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या व बांग्लादेश नागरिक चेकिंग अभियान।
13 Dec 2025
Reporter-- Rahul
बदायूँ में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान हेतु विशेष चेकिंग अभियान
जनपद बदायूँ पुलिस द्वारा बड़े सरकारछोटे सरकार क्षेत्र में अवैध रूप से निवास कर रहे रोहिंग्याओं, गैर-राज्यीय एवं बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
आज दिनांक 13 दिसंबर 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक बदायूँ श्री विजयेन्द्र द्विवेदी के निर्देशन में कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के बड़े सरकार छोटे सरकार इलाके में सघन जांच की गई।
अभियान के दौरान बाहर से आकर अवैध रूप से निवास कर रहे संदिग्ध व्यक्तियों की आईडी एवं पहचान पत्रों की गहन जांच की गई। इस दौरान जिन व्यक्तियों के पास वैध पहचान पत्र उपलब्ध नहीं पाए गए, उन्हें उनके गंतव्य स्थान की ओर भेजते हुए भविष्य में वैध दस्तावेज साथ रखने की कड़ी हिदायत दी गई।
चेकिंग अभियान के समय नगर मजिस्ट्रेट श्री सुरेश पाल, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय, प्रभारी एलआईयू, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सिविल लाइंस, थाना प्रभारी महिला थाना सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।








