बदायूं: ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में ककोड़ा न्याय ।
20 Nov 2025

बदायूं: ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में ककोड़ा न्याय ।
ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में ककोड़ा न्याय पंचायत का शानदार प्रदर्शन न्याय पंचायत ककोड़ा में बुधवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय गेम्स में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय रेवा की जूनियर बालिका वर्ग कबड्डी टीम उप–विजेता रही। वहीं लंबी कूद में भी विद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। रूचि संविलियन विद्यालय जोरी नगला से प्राइमरी बालक वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर व 400 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता। जूनियर बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल प्राप्त कर बालिकाओं ने भी शानदार प्रदर्शन किया। हम सभी का प्रयास है कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी ककोड़ा न्याय पंचायत प्रथम स्थान प्राप्त करे।