बदायूं: बिसौली विधुत उपेन्द्र पर करंट लगने से लाइनमैन की मौत।
23 Dec 2025

बदायूं: बिसौली विधुत उपेन्द्र पर करंट लगने से लाइनमैन की मौत।
बदायूं : बिसौली विद्युत उपकेंद्र पर करंट लगने से लाइनमैन की मौत बदायूं जिले के बिसौली विद्युत उपकेंद्र पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खंभे पर चढ़कर विद्युत लाइन ठीक करने के दौरान लाइनमैन को करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। मृतक लाइनमैन की पहचान प्रेमपाल पुत्र थानसिंह, निवासी ग्राम धिमरपुरा के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस द्वारा गंभीर हालत में प्रेमपाल को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। हादसे के बाद विद्युत विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा घटना की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
Advertisement
Advertisement