बदायूं पूर्व राज्यमंत्री एवं विधायक महेश चन्द्र गुप्ता के आवास पर पहुंचे।
10 Dec 2025
Reporter-- Rahul
बदायूं: पूर्व राज्यमंत्री एवं विधायक महेश चंद्र गुप्ता के आवास पर आज उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। इस दौरान विश्वजीत गुप्ता एवं उनकी टीम ने उप-मुख्यमंत्री का बेहद भव्य स्वागत किया, जिससे केशव प्रसाद मौर्य स्पष्ट रूप से अभिभूत नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान उप-मुख्यमंत्री ने नव-विवाहित जोड़े माधव और इति को आशीर्वाद प्रदान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मौके पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।








