बदायूं गांव रेवा में बिजली का तार काट जाने से बड़ा हादसा टला।
22 Dec 2025

बदायूं गांव रेवा में बिजली का तार काट जाने से बड़ा हादसा टला।
बदायूं :गांव रेवा में बिजली का तार काट जाने से बड़ा हादसा टला बदायूं जनपद के गांव रेवा में बिजली का तार कट जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि अचानक विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होकर नीचे झूलने लगी, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि समय रहते लोगों ने दूरी बना ली, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। टूटे तार और झुके खंभे के कारण आवागमन भी प्रभावित रहा। ग्रामीणों ने बिजली विभाग को तत्काल सूचना देकर लाइन बंद कराने और मरम्मत की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने खंभे और जर्जर तार पहले से ही खतरा बने हुए थे। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द मरम्मत कर सुरक्षित आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी जान-माल का नुकसान न हो।
Advertisement
Advertisement