बदायूं: एसएसपी बदायूं डॉ.बृजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस चौकी आसफपुर का किया गया उद्घाटन।
03 Dec 2025

बदायूं: एसएसपी बदायूं डॉ.बृजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस चौकी आसफपुर का किया गया उद्घाटन।
एसएसपी बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस चौकी आसफपुर का किया गया उद्घाटन आज दिनांक 03 दिसंबर 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह द्वारा थाना फैज़गंज बेहटा अंतर्गत नई निर्मित पुलिस चौकी आसफ़पुर का फ़ीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. हृदेश कठेरिया, क्षेत्राधिकारी बिसौली श्री सुनील कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना फैज़गंज बेहटा श्री राजकुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। पुलिस चौकी के उद्घाटन से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ होने, अपराध नियंत्रण, तथा जनसुरक्षा को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
Advertisement
Advertisement