बदायूं: आज बीआरसी असरसी पर विज्ञान क्विज प्रतियोगिता आयोजित किया ।
16 Nov 2025
Reporter-- Rahul
बीआरसी असरसी में विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
आज बीआरसी असरसी पर विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया, जिसमें ब्लॉक कादरचौक के उच्च प्राथमिक विद्यालय कौआ नगला के कक्षा 6, 7 व 8 के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पूरे ब्लॉक से कुल 94 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। लिखित परीक्षा के परिणाम में 30 विद्यार्थी सफल रहे जिन्हें इंटरव्यू राउंड के लिए चयनित किया गया।
कंपोजिट स्कूल कौआ नगला से तीन विद्यार्थियों ने इंटरव्यू के लिए स्थान बनाकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इन विद्यार्थियों के शिक्षक अनूप कुमार एवं अजय कुमार हैं।
इंटरव्यू के लिए चयनित विद्यार्थी —
1. मोहित
2. आनंद
3. लता








