बड़नगर-धार मुख्य मार्ग पर लोहाना कुटी की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का ऐतिहासिक समाधान, जनता ने शिवसेना (UBT) का किया भव्य स्वागत बड़नगर धार मुख्य मार्ग स्थित लोहाना कुटी क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की गंभीर समस्या आखिरकार समाप्त हो गई। बरसात के हर मौसम में यहां पानी भरने से नागरिकों का जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता था। वर्षों से चली आ रही इस समस्या पर प्रशासनिक चुप्पी के बीच शिवसेना (UBT) ने मोर्चा संभालते हुए ठोस कदम उठाया और वचनबद्धता के साथ समस्या का स्थायी समाधान कराया। जैसे ही निर्माण कार्य शुरू हुआ, इलाके के नागरिकों ने खुश होकर शिवसैनिकों का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। लोगों ने कहा कि जहाँ शासन-प्रशासन वर्षों से आंखें मूंदे बैठा रहा, वहाँ शिवसेना ने जनसेवा का उदाहरण पेश कर दिया। इस मौके पर मौजूद रहे – ???? शिवसेना युवासेना धार जिला प्रमुख मोहित सिंह दखणी – जिन्होंने लगातार संघर्ष कर इस मुद्दे को उठाया और समाधान तक पहुँचाया। ???? लोहाना मंडल प्रमुख रवि कुमार सिंदल ???? धार जिला सचिव धर्मेंद्र जी सुर्वेशी ???? लोहाना मंडल उप प्रमुख जीवन राव ???? बदनावर तहसील प्रमुख शिवाजी राव ???? बडनगर तहसील प्रमुख अनिल नागर इन सभी का नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत कर उनका आभार जताया। शिवसेना की धार और बड़नगर इकाई भी मौके पर मौजूद रही और समस्या के समाधान में अहम भूमिका निभाई। स्थानीय नागरिकों ने खुशी जताते हुए कहा – "आज हमें वर्षों पुरानी परेशानी से मुक्ति मिली है, यह केवल शिवसेना (UBT) की सक्रियता और नेतृत्व की वजह से संभव हो पाया है।" इस प्रकार, बड़नगर-धार मुख्य मार्ग पर लोहाना कुटी की समस्या के समाधान के साथ शिवसेना (UBT) ने यह साबित कर दिया कि जनता की तकलीफों को दूर करना ही उसका असली धर्म और कर्तव्य है।








