फर्रुखाबाद में ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या: पहाड़पुर मार्ग पर मिला युवक का शव।
24 Sep 2025

फर्रुखाबाद में ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या: पहाड़पुर मार्ग पर मिला युवक का शव।

फर्रुखाबाद में ऑटो चालक की गोली मारकर हत्याः नवादा पहाड़पुर मार्ग पर मिला युवक का शव फर्रुखाबाद के थाना नवाबगंज के गांव करनपुर जसमई मार्ग से नवादा पहाड़पुर जाने बाले मार्ग पर शाम लगभग साढ़े आठ बजे गांव के लोगों को गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। जिसपर ग्रामीण भाग कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक अज्ञात टेम्पो में चालक का शव पड़ा है। शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अवधनारायन पांडेय, मोहम्दाबाद कोतवाल विनोद शुक्ला, सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा ने जानकारी की। टेम्पू की आरसी के द्वारा पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक पुष्पेन्द्र पुत्र कुंवरपाल निवासी न्यामतपुर सरैया थाना मऊ दरवाजा के परिजनो को दी। मौके पर पहुंचे परिजनो में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुची फॉरेंसिक टीम ने नमूने लिए। मौके से दो कारतूस खोखा व मृतक की जेव से मोबाइल बरामद किया। मृतक के परिजनों ने बताया कि पुष्पेन्द्र 26 वर्ष अपना टेम्पू फर्रुखाबाद से गुरसहायगंज के बीच चलाता है। पुष्पेन्द्र शाम टेम्पू लेकर घर आया। और परिजनों को गांव नवादा पहाड़पुर की बुकिंग छोड़ने की कहकर घर से चला आया। मृतक की मां गुड्डी देवी पिता कुँवरपाल, पत्नी रिंकी देवी का रोरोकर बुरा हाल है। मृतक अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक के एक पुत्री मानवी 4 वर्ष, व डेढ़ माह का एक पुत्र है। एसएसआई गीतम सिंह ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी आरती सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए हैं।शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है।परिजनों से तहरीर प्राप्त कर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमें लगा दी गई।जल्द गिरफ्तारी कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।