पूर्णिया की जनता ने ठाना है — फिर से अख्तरूल ईमान को जिताना है!
17 Oct 2025
Reporter--Annu khan
पूर्णिया की जनता ने ठाना है — फिर से अख्तरूल ईमान को जिताना है!
पूर्णिया
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंतर्गत पूर्णिया जिले की अमौर विधानसभा क्षेत्र-56 में आज का दिन ऐतिहासिक रहा, जब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के वरिष्ठ नेता और सीमांचल की जनता के चहेते नेता जनाब अख्तरूल ईमान साहब ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन के दौरान अमौर, बैसी, जलालगढ़ और आसपास के इलाकों से उमड़े हज़ारों समर्थकों ने पूरे क्षेत्र का माहौल चुनावी जोश में बदल दिया। भीड़ इतनी विशाल थी कि सड़कें नारों से गूंज उठीं —
“पूर्णिया बोले एक ही नाम, अख्तरूल ईमान, अख्तरूल ईमान!”
“अमौर की शान, जनता का ईमान – अख्तरूल ईमान!”
जनाब अख्तरूल ईमान साहब ने नामांकन के बाद संवाददाताओं से कहा कि “यह चुनाव किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि विचार और विश्वास का चुनाव है। यह चुनाव सीमांचल के विकास, शिक्षा, रोजगार और हक़ की लड़ाई है।”
उन्होंने कहा कि वर्षों से सीमांचल क्षेत्र को उपेक्षा और पिछड़ेपन का सामना करना पड़ा है। AIMIM पार्टी इस बार अमौर से लेकर पूरे सीमांचल तक “इंसाफ और तरक़्क़ी की राजनीति” को आगे बढ़ाने का काम करेगी। अख्तरूल ईमान ने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना है।
कार्यक्रम में AIMIM के ज़िला अध्यक्ष, कई स्थानीय कार्यकर्ता और महिला विंग की सदस्याएँ भी मौजूद थीं। मंच से नेताओं ने कहा कि अख्तरूल ईमान न केवल एक राजनेता हैं, बल्कि वह सीमांचल के हर घर की आवाज़ हैं, जिन्होंने हमेशा गरीबों, किसानों, मजलूमों और नौजवानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है।
लोगों में अख्तरूल ईमान के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नामांकन के दौरान उनके समर्थन में लगातार नारे गूंजते रहे। समर्थकों ने कहा कि “अमौर की धरती फिर इतिहास दोहराने जा रही है, क्योंकि जनता अब जाग चुकी है और उसे पता है कि असली सेवा कौन कर सकता है।”
AIMIM कार्यकर्ताओं ने जनता से अपील की कि 11 नवंबर को ‘पतंग’ के निशान पर बटन दबाकर अख्तरूल ईमान साहब को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि सीमांचल की आवाज़ एक बार फिर विधानसभा में गूंजे और क्षेत्र के विकास का नया अध्याय लिखा जा सके।








