पी जी कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
14 Nov 2025

पी जी कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
पी जी कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस आज दिनांक 14/11/25 को संस्था में जनजातीय गौरव पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और उनके जनजातीय समाज हेतु दिये गये योगदान पर व्याख्यान माला तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती तथा भगवान बिरसा मुंडा जी के पूजन से हुआ। कार्यक्रम का संयोजन डॉ अरुणा मोटवानी ने किया। संचालन डॉ मीरा जामोद ने किया तथा मुख्य वक्ता की भूमिका में रहे -- श्री अरविन्द डावर , जो सेना से सेवा निवृत्त हुए है, श्री गुमानसिंह डावर, हवलदार रहे हैं, श्री कीर्तिमान पटेल सामाजिक कार्यकर्ता है तथा डॉ टी सी नरगावे, पी जी कॉलेज धार में ही सहायक प्राध्यापक है और जनजातीय विकास के कार्यो से जुड़े हैं।आप सभी ने भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन,उनके संघर्ष और जनजातीय समाज की मुक्ति और जल, जमीन और जंगल (प्रकृति)के प्रति अधिकारों के संघर्ष की गाथा पर प्रकाश डाला। अतिथि परिचय महाविद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी डॉ आईशा खान ने दिया तथा स्वागत भाषण संस्था के प्राचार्य डॉ एस एस बघेल तथा पी एम सी ओ ई नोडल डॉ प्रभा सोनी ने दिया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी हुई,जिनमे जनजातीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की।लोक नृत्य और लोकगीतों ने कार्यक्रम में समा बांधा। कार्यक्रम के अंत में आभार डॉ आर एस मंडलोई ने व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों सहित शैक्षणिक एवं कार्यालयीन स्टॉफ सदस्य उपस्थित थे।