पीथमपुर : जांच में गंभीर अनियमितताएं, सागर लुब्रिकेंट कंपनी सील घटना के बाद जयस ने दिया था घेराव।
12 Sep 2025

पीथमपुर : जांच में गंभीर अनियमितताएं, सागर लुब्रिकेंट कंपनी सील
पीथमपुर। सेक्टर-3 स्थित सागर लुब्रिकेंट ऑयल कंपनी में हुए हादसे के बाद हेल्थ एंड सेफ्टी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के बाद बुधवार को कंपनी को सील कर दिया गया। अब आगे की जांच पूरी होने तक कंपनी में किसी भी तरह का उत्पादन कार्य बंद रहेगा। हेल्थ एंड सेफ्टी अधिकारी राजेश यादव ने बताया कि कंपनी में औद्योगिक सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे और न ही मशीनों की नियमित जांच की जा रही थी। ऐसे में कंपनी प्रबंधन की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। गौरतलब है कि हाल ही में इसी कंपनी में कार्यरत तीन कर्मचारियों की मौत गैस की चपेट में आने से हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद से ही प्रशासन और विभाग सख्ती बरत रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि अब विस्तृत जांच के बाद जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।