देवास | कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार परिवहन विभाग द्वारा जिले यात्री बसों एवं स्कूल बसों की अभियान चलाकर जांच की जा रही है । इसी कड़ी में परिवहन विभाग द्वारा मक्सी रोड , आगरोद , क्षेत्र में संचालित होने वाली यात्री बसों / स्कूल बसों एवं अन्य व्यावसायिक वाहनों की जांच की गई। दल द्वारा क्षेत्र के स्कूलों में जाकर स्कूल बसों को भी जांचा गया । इस दौरान वाहन से संबंधित समस्त दस्तावेजों जैसे परमिट , फिटनेस , बीमा , पीयूसी रजिस्ट्रेशन आदि की जाँच की गई साथ ही वाहनों में अग्निशामक यंत्र , आपातकालीन द्वार , वीएलटीडी इत्यादि है अथवा नहीं इसकी जाँच की गई। इस दौरान रंजीत कान्वेंट स्कूल , माँ पीताम्बरा स्कूल , आगरोद पब्लिक स्कूल , सेंट द्रोण स्कूल की बबसों की जांच की गई । इसी प्रकार अन्य वाहनों में भी जाँच करने पर कमियों पाई जाने पर चालानी कार्यवाही की जाकर फिटनेस , बीमा एवं ओव्हरलोडिंग की धाराओं में 15 वाहनों से 1 लाख 21 हजार 600 का राजस्व वसूला गया ।








