* बांदा: * कमासिन विकासखंड की ग्राम पंचायत परसौली में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल ने जिलाधिकारी बांदा को ज्ञापन देकर गांव की उचित दर विक्रेता के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच और लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि ग्राम पंचायत परसौली की कोटेदार श्रीमती सावित्री द्वारा लगातार अनियमितताएं की जा रही हैं।
बड़ी संख्या में पात्र कार्डधारकों के अंगूठे ई-पॉस मशीन पर लगवाकर राशन वितरण दिखा दिया गया, लेकिन हकीकत में उन्हें राशन नहीं दिया गया।
वर्तमान में भी सैकड़ों कार्डधारक अपने हक के राशन से वंचित हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि परसौली की उचित दर दुकान
को ग्राम पंचायत तराया से संबद्ध कर दिया गया है। लेकिन इससे पहले और अब तक जिन पात्र लाभार्थियों को राशन नहीं मिला है, उन्हें लंबित राशन भी उपलब्ध नहीं कराया गया है।
इसे गरीबों के अधिकारों का गंभीर हनन बताया गया है।
ज्ञापन में सबसे गंभीर आरोप यह है कि कोटेदार श्रीमती सावित्री के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें हो चुकी हैं और उन्हें दो से तीन बार निलंबित भी किया जा चुका है। इसके बावजूद अनियमितताएं जारी हैं।
जेडीयू नेत्री ने कहा कि बार-बार निलंबन की कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, इससे पीडीएस की विश्वसनीयता प्रभावित हुई है।
शालिनी सिंह पटेल ने डीएम से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है:
1. परसौली में राशन वितरण की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए।
2. 2. ई-पॉस मशीन, स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर और खाद्यान्न उठान के अभिलेखों का मिलान कराया जाए।
3. वंचित पात्र कार्डधारकों को तत्काल लंबित राशन दिलाया जाए।
4. फर्जी वितरण व खाद्यान्न हेराफेरी के घोटाले की विस्तृत जांच हो।
5. पिछले वर्षों की शिकायतों और निलंबन रिकॉर्ड की समीक्षा हो।
6. आरोप सही मिलने पर कोटेदार सावित्री का लाइसेंस निरस्त कर भविष्य के लिए अयोग्य घोषित किया जाए।
7. संलिप्त अधिकारियों-कर्मचारियों पर विभागीय व कानूनी कार्रवाई हो।
8. घोटाले की वित्तीय व खाद्यान्न वसूली दोषियों से कराई जाए।
इस मौके पर शालिनी सिंह पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष जनता
दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड प्रभारी, श्यामलाल हितैषी पूर्व प्रधान, नंदकिशोर, राजकिशोर, राजाराम,
पचिनिया, रामभरोसा, हरीराम, हरछठीया, पिंकी प्रजापति, ज्योति सहित अन्य लोग मौके पर मौजूद रहे









