परशुराम जयंती 2026: अलीगंज में भव्य हवन-पूजन, सैकड़ों श्रद्धालु शामिल
19 Apr 2026
Reporter --Kuldeep Kumar
अलीगंज के सरस्वती शिशु मंदिर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत हवन-पूजन संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके पराक्रम और धर्म रक्षा के आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से शुभकामनाएं देते हुए सभी को अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयंती की बधाई दी और लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री अभिषेक गोपाल शर्मा, श्रृष्टि शर्मा, गणेश तिवारी, मोंटी दीक्षित, मुकेश दुबे, सूर्यकांत मिश्रा, आचार्य देवेंद्र मिश्रा, ब्रजेश आचार्य, मनोज दुबे, विकास शर्मा, विपुल मिश्रा, प्रशांत दीक्षित, वरुण शुक्ला और दिनेश दीक्षित सहित सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।
इसके साथ ही विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्थानीय नागरिकों की भी बड़ी भागीदारी रही। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में संस्कृति, परंपरा और धार्मिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश दिया गया।
Advertisement









