पंचायत चुनाव: घर आ जा ‘परदेसी’, तेरा ‘प्रधान’ बुलाए रे, वोटरों को बुलाने के लिए सहूलियतों की लगी झड़ी
05 Jan 2026

पंचायत चुनाव: घर आ जा ‘परदेसी’, तेरा ‘प्रधान’ बुलाए रे,

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में यदि कहीं पर सबसे अधिक जुनून या उत्साह दिखाई दे रहा है तो वह है प्रधानी का चुनाव। फिर चाहे न चाहते हुए भी किसी के पैर छूने पड़े या फिर मन ही मन नापसंद लोगों के दरवाजे पर हाथ जोड़कर खड़े होना पड़े। सब कुछ जायज है और वोट पाने के लिए किया भी जा रहा है। ऐसे ही हथकंडों में एक हथकंडा परदेसी वोटरों को गांव वापस बुलाने का भी अजमाया जा रहा है।
जनपद में चुनाव भले ही तीसरे चरण यानि 26 अप्रैल को हो लेकिन प्रत्याशी है कि उन घरों में दो तीन चक्कर दिन में लगा ही लेते हैं, जिनके परिवार के ज्यादातर लोग यानि नेता जी के वोट परदेस में रहकर खा कमा रहे हैं। ऐसे लोगों को प्रधानी का दम भरने वाले दावेदारों के समर्थक पूरा भरोसा दिला रहे हैं कि बेटा, भाई और बहू को 26 अप्रैल से पहले बुलवा लो, वे आएंगे कैसे और जाएंगे कैसे, इसकी चिंता मत करो, बस बुलावे की तारीख बताओ, बाकी का काम नेता जी खुद संभाल लेंगे।


मतलब साफ है कि गांव में अपनी सरकार बनाने के लिए दावेदार परदेसी वोटरों के आने जाने का पूरा खर्च झेलने को तैयार हैं। कोई ट्रेन से तो कोई बस से और कोई कोई तो प्राइवेट वाहनों से भी परदेसी वोटरों को बुलाने के लिए उनके नाते रिश्तेदारों के घरवालों पर वादों की बौछार कर रहा है।

Advertisement
Advertisement