नेमावर थाने से 500 मीटर दूर चल रहा अवैध रेत परिवहन
10 Sep 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
खातेगाँव- नेमावर। माइनिंग विभाग को और क्या प्रमाण चाहिए? जीपीएस कैमरे से की गई वीडियोग्राफी में साफ देखा जा सकता है कि नेमावर थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर अवैध रेत का परिवहन जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवहन के दौरान मजदूर और वाहन चालक जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाया है।








