नि शुल्क स्वस्थ परिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
14 Dec 2025

नि शुल्क स्वस्थ परिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
*नि शुल्क स्वास्थ परीक्षण का हुआ आयोजन* *624 मरीजों ने करवाया अपना उपचार* लोकेशन लटेरी संवाददाता अजय भंडारी लटेरी में स्टेट बैंक के पास आनंदपुर रोड पर स्थित माधव मल्टीकेयर हॉस्पिटल में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श का आयोजन किया गया जिसमे 624 मरीजों ने अपने अलग अलग स्वास्थ परिक्षण कराए । हॉस्पिटल में रविवार को सुबह 11 बजे से 04 बजे तक मरीजों की आवाजाही चलती रही और भोपाल से आए एम बी बी एस डॉक्टर्स चंद्रेश सेन, डॉ भूपेंद्र भास्कर, डॉ राकेश मालवीय शिशु रोग विशेषज्ञ द्वारा माधव मल्टीकेयर हॉस्पिटल में मरीजों का जांच परीक्षण कर उपचार किया गया मरीजों को लंबे से बुखार,पुराने घुटनों का दर्द,गठान,पथरी, चिकिन गुनिया,फेफड़ों की समस्या,बच्चेदानी, हाई बी पी,हाई शुगर,थायरायड,सांस फूलने जेसी अनेकों समस्याओं का उपचार हॉस्पिटल में किया गया यह आयोजन माधव माल्टीकेयर हॉस्पिटल के संचालक कुलदीप शर्मा द्वारा करवाया गया था ।
Advertisement
Advertisement