निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर लगाए गए
12 Oct 2025

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर लगाए गए
आज दिनांक 12.10.2025 को जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा0) परीक्षा-2025 के सकुशल, शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं निष्पक्ष संचालन हेतु जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया तथा केंद्रों पर नियुक्त ड्यूटीरत अधिकारियों एवं कर्मियों को परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। दोनों अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा, व्यवस्था एवं निगरानी के सभी आवश्यक प्रबंध सुव्यवस्थित रूप से क्रियान्वित हों।