मेरठ के गंगानगर में अम्हेड़ा गांव के नशा मुक्ति केंद्र में चार दिन पूर्व ही भर्ती किए गए 42 वर्षीय व्यक्ति फ़ैमीद की पीट पीटकर हत्या करने का आरोप है। भाई की ओर से गंगानगर थाने में दो लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। फैमिद की पत्नी शाहीन की कैंसर से एक साल पहले मौत हो चुकी है। भावनपुर थाना क्षेत्र के जेई नंगला निवासी फैमीद पनीर की सप्लाई का काम करते थे। परिजनों के अनुसार वह नशे के आदी हो गए थे। इसी के चलते उन्हें गंगानगर थाना क्षेत्र के अम्हेड़ा गांव स्थित सवेरा नशा मुक्ति केंद्र में 15 अक्टूबर को भर्ती कराया गया था।भाई असर चौहान के मुताबिक 20 अक्टूबर की सुबह 5 बजे उन्हें जानकारी दी गई कि उनके भाई फ़ैमीद की मौत हो गई है। जब वह पहुंचे तो भाई मृत अवस्था में था। नशा मुक्ति केंद्र संचालक सुनील और उसके साथी अरविंद ने बताया कि रात में वह बेकाबू हो रहा था। जिससे उन्होंने उसके हाथ पैर बांध दिए और चेहरे पर कपड़ा ढक दिया, जिससे शोर न करे।
आवाज न आने पर उसे देररात नजदीकी आसाराम अस्पताल में ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र पर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें किसी तरह शांत कराया। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज देखी गई है।फुटेज में हाथ पैर बांधते दिख रहे लोग








