नगर परिषद की कार्यप्रणाली से नाराज पार्षद बैठे भूख हड़ताल में
21 Mar 2026

नगर परिषद की कार्यप्रणाली से नाराज पार्षद बैठे भूख हड़ताल में
केवलारी।15 में से 8 पार्षद धरना में बैठे वित्तीय अनियमितताओं की जांच और कार्यप्रणाली से नाराज होकर नगर परिषद केवलारी जिला सिवनी के पार्षदों ने वार्डों में विकास कार्य नहीं कराने, भेदभाव करने, कमीशनखोरी व भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए सोमवार को भूख हड़ताल शुरू कर दिया है। पहले दिन चाँदनी चौक में सामने टेंट लगाकर 8 पार्षद हड़ताल में बैठे। नगर परिषद के भिन्न भिन्न सामाजिक संगठन ने भी पार्षदों के आंदोलन को समर्थन दिया है। पार्षद स्वराज्य बघेल, अनसुइया सुरेंद्र साहू, साधना दाराजंघेला, राममिलन कुर्वेती, राजकुमारी राजेश उइके, देवकी सेवक साहू,नीरज रानू ठाकुर सुबह से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू किया। पार्षदों का कहना है कि वार्डों में कई विकास कार्य प्रस्तावित हैं। कार्यों का टेंडर होने के बाद भी वर्क आर्डर जारी नहीं किया जा रहा है। कार्य कराने की बात करते हैं लेकिन कोई काम नहीं हो रहा है। फाइलों का ढेर लगा होता है। पार्षद ने कहा कि केवलारी नगर परिषद में वित्तीय अनियमितता, एवं मनमानी तरीके से जनता के टैक्स का दुरुपयोग के चलते केवलारी के विभिन्न वार्डों के जागरूक पार्षदों ने केवलारी के मुख्य चौराहा रानी अवंति चौक (चांदनी चौक ) केवलारी में क्रमिक भूख हड़ताल का आयोजन किया उन्होंने कहा कि साढ़े तीन साल में कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं करा पाए। इस क्रमिक हड़ताल का मुख्य कारण वाटर कूलर की खरीदी, ट्यूबलर स्ट्रीट लाइट, हाई मास्क लाइट की खरीदी में एवं नगर परिषद में व्याप्त अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्षदों द्वारा अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल की गई है तथा पार्षदों ने आरोप लगाया कि परिषद के अधिकारियों की मनमानी है। कमीशनखोरी इतनी बढ़ गई है कि काम नहीं हो पा रहा है। इसके पहले भी आंदोलन किया गया था। इसके बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। जब तक विकास कार्य शुरू नहीं होंगे तब तक आंदोलन जारी रहेगा जब तक भ्रष्टाचार व कमीशनखोरी की जांच नहीं होती, उच्च अधिकारी उक्त भ्रष्टाचार की अतिशीघ्र जाँच करे l