नगर के व्यापारियों में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया
07 Oct 2025
Reporter-Shalabh somani
मोहल्ला संख्या 5 सिद्ध पीठ बालाजी धाम बिल्सी की ओर से नवरात्र प्रारंभ पर दुर्गा उत्सव मनाया गया। मां दुर्गा के प्रतिमा के विसर्जन से पहले भक्तों ने सोमवार को नगर में शोभा यात्रा निकाली
नगर के व्यापारियों ने जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा बालाजी धाम से शुरू होकर अटल चौक, सराफा बाजार, बालाजी तिरहा, चंद्रशेखर आजाद मार्केट होते हुए कछला स्टैंड पहुंची। यहां से भक्त विसर्जन के लिए कछला घाट के लिए रवाना हुए।
यहां पर मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए सिद्ध पीठ बालाजी धाम के महंत मटरूमल शर्मा,संजीव शर्मा, यश भारद्वाज, स्वतंत्र राठी,राजेश महेश्वरी, चारु सोमानी, जितेंद्र वार्ष्णेय, हिमांशु सोमानी,सौरभ सोमानी,संदीप महेश्वरी आदि का विशेष सहयोग रहा...।








