धौलपुर से बड़ी खबरधौलपुर में लूट के बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
22 Sep 2025

धौलपुर से बड़ी खबरधौलपुर में लूट के बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

धौलपुर से बड़ी खबर

धौलपुर में लूट के बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

धौलपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय लुटेरा गिरोह का खुलासा करते हुए मुख्य सरगना गौरव सहित 3 आरोपियों — राहुल, जोगेश और विवेक को गिरफ्तार किया है।

एसपी विकास सांगवान ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस गिरोह ने पिछले एक साल में जिले के सैंपऊ, कंचनपुर और कौलारी थाना क्षेत्रों में करीब 20 लूट की वारदातों को अंजाम दिया। गिरोह मुख्य रूप से फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंटों को निशाना बनाता था।

अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने अवैध हथियारों के दम पर सुनसान जगहों पर वारदातें कीं और करीब 40 लाख रुपये व इलेक्ट्रॉनिक सामान लूटा।

इस बड़ी सफलता में SHO कंचनपुर अनूप सिंह और साइबर सेल प्रभारी नरेंद्र एचसी की टीम ने अहम भूमिका निभाई।

Advertisement
Advertisement