धौलपुर के वेटरन खिलाड़ी सुभाष शर्मा ने रचा इतिहास, MT200 में डबल ट्रॉफी पर कब्जा
20 Feb 2026

 धौलपुर के वेटरन खिलाड़ी सुभाष शर्मा ने रचा इतिहास, MT200 में डबल ट्रॉफी पर कब्जा

धौलपुर के वेटरन खिलाड़ी सुभाष शर्मा ने रचा इतिहास, MT200 में डबल ट्रॉफी पर कब्जा

जयपुर। धौलपुर के वेटरन टेनिस खिलाड़ी सुभाष शर्मा (हाल निवास जयपुर) ने जयपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता MT200 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 55+ और 60+ आयु वर्ग में विजेता बनकर दोहरी सफलता हासिल की।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश-विदेश से 150 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया, लेकिन सुभाष शर्मा ने अपने अनुभव और बेहतरीन खेल के दम पर दोनों वर्गों में खिताब जीतकर सभी को प्रभावित किया।

यह उनके करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जा रहा है। डबल ट्रॉफी जीतकर उन्होंने न केवल धौलपुर बल्कि पूरे राजस्थान का नाम रोशन किया है।

City News 24 की ओर से सुभाष शर्मा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

#CityNews24 #Dholpur #Jaipur #Tennis #VeteranTennis #MT200 #ProudMoment