दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत
01 May 2026
Reporter--Abhishek Kushwaha
भारतीय समाज सेवा संगठन, पैलानी डेरा के तत्वावधान में ग्राम गड़रिया स्थित 'सुंदर बुद्ध विहार' में बुद्ध पूर्णिमा के महापावन पर्व पर अत्यंत श्रद्धा, हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगठन द्वारा 'करुणा और मैत्री' का संदेश प्रसारित करने के साथ-साथ समाज सेवा का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके द्वारा दिखाया गया करुणा, मैत्री और अहिंसा का मार्ग ही मानवता के कल्याण का एकमात्र रास्ता है। वक्ताओं ने रेखांकित किया कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में, जहाँ समाज में तनाव और विभाजन बढ़ रहा है, वहाँ बुद्ध के शांति और सह-अस्तित्व के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं।
भारतीय समाज सेवा संगठन के अध्यक्ष पवन कुशवाहा की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन का विस्तार भी किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भारतीय संविधान को साक्षी मानकर यह शपथ ली कि वे सदैव समाज सेवा और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए तत्पर रहेंगे
कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी भी सम्मिलित हुए। उन्होंने संगठन के सेवा कार्यों और बुद्ध के शांति संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के इस प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना की।
समारोह में सुंदर बुद्ध विहार के संस्थापक सुंदरलाल भंतेजी, संरक्षक एडवोकेट अंकित पाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुशवाहा, उपाध्यक्ष राहुल कुशवाहा,उपमंत्री शिवशंकर निषाद, कोषाध्यक्ष ध्रुव कुमार साहू,प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट दुर्गेश, प्रदेश सचिव राजकुमार वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम सागर, राममनोहर वर्मा जिला अध्यक्ष पिंटू वर्मा युवा मोर्चा अध्यक्ष, उमेश कुशवाहा ब्लॉक महासचिव,सक्रिय सदस्य श्वेता सागर, गोपाल वर्मा, पप्पू, प्रमोद कुमार,अभिषेक कुशवाहा सहित कई गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Advertisement









