दबंगों के हाथों बिकती जा रही खलीलाबाद, संत कबीर नगर पुलिस
29 Nov 2025

दबंगों के हाथों बिकती जा रही खलीलाबाद, संत कबीर नगर पुलिस

खलीलाबाद के अचकवापुर मोहल्ले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में विनोद मौर्या गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई अन्य लोगों को भी चोटें आईं। यह घटना 28 नवंबर 2025 को सुबह करीब 10 बजे हुई।
पुलिस को दी शिकायत में विनोद मौर्या ने बताया कि यह विवाद 6 फीट के एक साझा रास्ते को लेकर है। उनके पट्टीदार रामछैल मौर्या ने अपने मकान के निर्माण के बाद इस रास्ते में जबरन खिड़की खोलकर उस पर कब्जा करने का प्रयास किया।
विनोद मौर्या और उनके परिजनों ने जब इस अतिक्रमण का विरोध किया, तो विपक्षी रामछैल मौर्या, राजीवनंदन (लालचंद मौर्या), हीराला, बहन रीना मौर्या, लालचंद की पत्नी और उनकी मां ने सब्जी मंडी से कुछ अज्ञात लोगों को बुला लिया।
हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थर और कैंची से हमला कर दिया। इस मारपीट में विनोद मौर्या के सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गए।
उन्हें बचाने आए रवि मौर्या, बाबूलाल और कलावती देवी को भी गंभीर चोटें लगीं। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

विनोद मौर्या ने खलीलाबाद कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। लेकिन अभी तक आरोपी का गिरफ्तारी नहीं हुआ, पुलिस मैटर को टालमटोल कर रही है, मौके पर एसपी संदीप कुमार मीणा का CUG नंबर आया बंद,

Advertisement
Advertisement