#CityNews24 | ब्रेकिंग न्यूज़
डीडवाना-कुचामन पुलिस की त्वरित कार्रवाई — बाबा साहेब की मूर्ति खंडित करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
डीडवाना-कुचामन जिले में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडित करने की गंभीर घटना पर पुलिस ने बेहद तेज़ी दिखाते हुए सिर्फ 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती ऋचा तोमर (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसर श्री नेमीचंद खारिया (RPS) तथा वृताधिकारी मकराना श्री विक्की नागपाल (RPS) के सुपरविजन में, थाना पीलवा प्रभारी श्री महीराम विश्नोई (पु.नि.) व उनकी टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
घटना
दिनांक 02.12.2025 को ग्राम पीह के सरपंच अमरचंद जाजड़ा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि अंबेडकर सर्किल पर स्थापित बाबा साहेब की मूर्ति के सिर को रात में अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित कर दिया गया।
रिपोर्ट पर पुलिस थाना पीलवा में प्रकरण संख्या 166/2025, धारा 324(4), 196(1), 298 BNS में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस कार्रवाई
• घटना को गंभीर मानते हुए कई पुलिस टीमों का गठन
• घटनास्थल का निरीक्षण, गोपनीय सूचना संकलन
• सीसीटीवी फूटेज का गहन विश्लेषण
• आरोपी की पहचान करने के बाद उसे नामजद किया गया
• त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी फिरोज अली को गिरफ्तार किया गया
• अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी
गिरफ्तार आरोपी
1. फिरोज अली पुत्र शकूर मोहम्मद, जाति देशवाली मुसलमान
उम्र – 19 वर्ष
निवासी – बाड़िया का बेरा, ग्राम पीह
पुलिस थाना – पीलवा, जिला डीडवाना-कुचामन
कार्रवाई में शामिल टीम
1. श्री महीराम विश्नोई, पु.नि., थानाधिकारी पीलवा
2. श्री तेजाराम, हैडकॉन्स्टेबल 319
3. श्री नन्दकिशोर, कॉन्स्टेबल 1910
4. श्री जितेन्द्र, कॉन्स्टेबल 1630
5. श्री महेन्द्र, कॉन्स्टेबल 1680
6. श्री बाबूदीन, कॉन्स्टेबल 413
7. श्री रविन्द्र, कॉन्स्टेबल 2144
8. श्री प्रवीण, कॉन्स्टेबल 1799








