उपकेंद्र लोकार्पण और शिलान्यास में होंगे शामिल, लॉ कॉलेज का भूमिपूजन भी करेंगे
07 Sep 2025

उपकेंद्र लोकार्पण और शिलान्यास में होंगे शामिल, लॉ कॉलेज का भूमिपूजन भी करेंगे
केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 10 और 12 सितंबर 2025 को शिवपुरी जिले का दौरा करेंगे। उनका दो दिवसीय दौरा विकास कार्यों से भरा रहेगा। 10 सितंबर को दोपहर 1 बजे पिछोर के गरेठा में उपकेंद्र का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 2:30 बजे ग्राम चमरौआ में उपकेंद्र का शिलान्यास करेंगे। शाम 4:30 बजे ग्राम मुहासा और 6:30 बजे ग्राम पिपरा में उपकेंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे अशोकनगर के लिए रवाना होंगे। 12 सितंबर को सुबह 11:40 बजे एमपीटी टूरिस्ट विलेज से कोटा सोसायटी ग्राउंड पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे छत्री रोड स्थित परिणय वाटिका में व्यापारिक एवं औद्योगिक समरसता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। दोपहर 2:15 बजे शांति नगर में श्रीमंत माधवराव सिंधिया महाविद्यालय के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही ककरवाया में लॉ कॉलेज का भूमिपूजन भी करेंगे। शाम 3:45 बजे नक्षत्र वाटिका में प्रेस क्लब के कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5:25 बजे ग्राम सिंहनिवास में विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास करेंगे। अंत में होटल जय विलास पैलेस के लिए प्रस्थान करेंगे।
Advertisement
Advertisement