जिला अधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं द्वारा ककोड़ (मिनी कुंभ) की तैयारियों का संयुक्त निरीक्षण किया गया
11 Oct 2025
Reporter-- Rahul
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा मेला ककोड़ा (मिनी कुंभ) की तैयारियों का संयुक्त निरीक्षण
आज दिनांक 11.10.2025 को जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए मेला ककोड़ा (मिनी कुंभ) की तैयारियों के संबंध में गंगा तट पर लगने वाले स्थल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मेला क्षेत्र की तैयारियाँ युद्धस्तर पर पूर्ण कराई जाएं तथा मार्गों का निर्माण इस प्रकार किया जाए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा या बाधा न हो।
उन्होंने कहा कि मेले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिसके तहत सीसीटीवी कैमरे एवं ड्रोन कैमरों की व्यवस्था की जा रही है, ताकि अराजकतत्वों पर सतर्क निगरानी रखी जा सके। साथ ही, मेले में स्वच्छता एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में पंचायती राज विभाग को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी, एसडीएम सदर श्री मोहित कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक कादरचौक उपस्थित रहे।








