ज़िला पंचायत कृषि समिति देवास ने खातेगांव तहसील में सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया गया
02 Sep 2025

ज़िला पंचायत कृषि समिति देवास ने खातेगांव तहसील में सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया गया

देवास - मध्यप्रदेश दिनांक 2 सितंबर 2025 को खातेगांव विकासखण्ड के ग्राम लवरास, सवासडी, गुराडिया एवं दुलवा में कृषि विभाग के जिलास्तरीय निगरानी दल द्वारा कृषकों के खेतों में सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान मुख्यतःतम्बाकू की इल्ली और सफेद मक्खी का प्रकोप देखा गया कृषि विज्ञानिक डॉ० आर०पी० शर्मा द्वारा तम्बाकू की इल्ली के प्रबंधन हेतु ब्रोफ्लानिलाइड 300 ग्राम प्रति लीटर एससी (42 से 62 ग्राम प्रति हेक्टेयर) या नोबाल्यूरोन + इन्डोक्साकार्ब 4.50 प्रतिशत एससी (850 मिली प्रति हेक्टेयर) का उपयोग करने की सलाह दी है इसके अतिरिक्त पीला मोजेक रोग वाहक सफेद मक्खी के प्रबंधन हेतु एसिटामिप्रिड 25% + वायफेंनिन 25% डब्ल्यूजी - 250 ग्राम/हे. या फ्लोनीकेमिड 50% WG 200 ग्राम / हे. के उपयोग की सलाह दी निरीक्षण दल में डॉ० आर०पी० शर्मा प्रधान वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र देवास, श्री विलास पाटिल सहायक संचालक कृषि, श्री निरंजनसिंह गुर्जर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी खातेगांव एवं श्री बृजेश उपाध्याय कृषि विस्तार अधिकारी शामिल थेकिसानभाईयों से अनुरोध है कि मोयाबीन फसलों के नुकसान की शिकायत भारत सरकार के कृषि रक्षक पोर्टल एवं फसल बीमा टोल फ्री नंबर 14447 पर 72 घंटे के अंदर दर्ज कराएं एवं क्राप इंश्योरेन्स ऐप के माध्यम से भी क्षतिग्रस्त फसल की सूचना दे सकते हैं