जयपुर ACB का बड़ा ट्रैप — गांधी नगर थाने की महिला SI 1.25 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
19 Nov 2025

जयपुर ACB का बड़ा ट्रैप — गांधी नगर थाने की महिला SI 1.25 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर ACB का बड़ा ट्रैप — गांधी नगर थाने की महिला SI 1.25 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर। एसीबी ने जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए गांधी नगर थाने की सब इंस्पेक्टर राजकुमारी को 1 लाख 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी SI ने एक मुकदमे में एफआर (Final Report) लगाने के बदले रिश्वत की मांग की थी। शिकायत सत्यापन के बाद एसीबी टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

एसीबी डीजी गोविंद गुप्ता और एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर यह ट्रैप आयोजित किया गया, जबकि पूरी कार्रवाई की मॉनिटरिंग DIG आनंद शर्मा कर रहे थे।

DSP सुरेश स्वामी और CI नाथूलाल बंशीवाल के नेतृत्व में टीम ने SI राजकुमारी को गिरफ्तार किया।

Advertisement
Advertisement