#CityNews24
जयपुर में अवैध गैस रिफिलिंग रैकेट का भंडाफोड़ — जिला प्रशासन की तड़के बड़ी कार्रवाई, 9 गिरफ्तार
जयपुर। शहर में अवैध गैस रिफिलिंग नेटवर्क पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गैस माफिया गिरोह का पर्दाफाश किया है। जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देश पर जिला रसद अधिकारी (जयपुर प्रथम) प्रियव्रत सिंह चारण ने बुधवार तड़के ऑपरेशन प्रवर्तन चलाते हुए तीन स्थानों पर एक साथ छापेमारी की।
पहला ऑपरेशन — प्रताप नगर सेक्टर 16–17
सुबह 4:30 बजे टीम ‘A’ ने पुलिया के पास चल रहे अवैध रिफिलिंग केंद्र पर दबिश दी।
यहाँ से बरामद हुए—
• 107 गैस सिलेंडर
• 4 रिफिलिंग मशीनें
• 1 पिकअप वाहन
• इलेक्ट्रॉनिक कांटा, रजिस्टर और पेटीएम मशीन
दूसरा ऑपरेशन — सांगानेर (कृष्णा विहार व श्रीराम की नांगल)
टीम ‘B’ की कार्रवाई में जब्त—
• 77 सिलेंडर
• 1 पिकअप वाहन
• इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
तीसरा और सबसे बड़ा ऑपरेशन — एयरपोर्ट की दीवार के पास व गंगानिवारा मैरिज गार्डन
टीम ‘C’ को सबसे बड़ी सफलता मिली। यहाँ बरामद—
• 296 गैस सिलेंडर
• 4 पिकअप वाहन
• 1 रिफिलिंग मशीन
• 3 इलेक्ट्रॉनिक कांटे
यहाँ से 8 आरोपी मौके पर ही गिरफ्तार किए गए।
गैस एजेंसी पर भी शक की सुई
मौके पर लक्ष्य इंडेन रामपुरिया, जगतपुरा की गाड़ियां भी मिलीं।
एजेंसी की संभावित संलिप्तता की जांच शुरू हो गई है।
कानूनी कार्रवाई
पूरे मामले में
द्रवित पेट्रोलियम गैस (रेग्यूलेशन ऑफ सप्लाई एंड डिस्ट्रीब्यूशन) ऑर्डर 2000
तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 में एफआईआर दर्ज।
क्यों चल रहा अभियान?
जिला रसद अधिकारी ने बताया—
अवैध रिफिलिंग केंद्र आवासीय इलाकों में बड़ा खतरा पैदा करते हैं।
सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
इसी वजह से जिले में कड़ी कार्रवाई जारी है, ताकि आमजन को सुरक्षित वातावरण मिल सके।








