जयपुर, सिटी न्यूज़ 24
पुलिस थाना शिवदासपुरा, जयपुर दक्षिण ने 2 साल से फरार चल रहे दुष्कर्म आरोपी अफराज खान को महाराष्ट्र से दबोच लिया।
मामला क्या है?
26 सितंबर 2023 को पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अफराज खान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी के साथी अंसार ने भी डराने-धमकाने में भूमिका निभाई। घटना सांगानेर थाना क्षेत्र के एक होटल में हुई थी। मामले में एफआईआर संख्या 679/2023, धारा 363 व 376 IPC के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
कैसे हुई गिरफ्तारी?
आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था और पुलिस को चकमा दे रहा था। तकनीकी निगरानी और गुप्त सूत्रों की मदद से पुलिस टीम ने आरोपी को मुरतिजापुर, जिला आकोला (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
- नाम: अफराज खान
- पिता: अल्लाबंदा उर्फ राजू खां
- उम्र: 27 वर्ष
- जाति: बंजारा मुसलमान
- पता: गांव इस्लामपुरा, तहसील बौंली, थाना बौंली, जिला सवाईमाधोपुर
गिरफ्तारी टीम
- सुरेन्द्र कुमार, पुलिस निरीक्षक व थानाधिकारी, शिवदासपुरा
- विक्रम सिंह, हैड कानि. नं. 384 (विशेष भूमिका)
- संतोष कुमार, कानि. नं. 11027 (विशेष भूमिका)
- दिनेश यादव, कानि. नं. 12035 (विशेष भूमिका)
- विनोद कुमार, कानि. नं. 8304
- शंकर लाल, कानि. नं. 6509
- सुभाष, कानि. नं. 10065
पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण श्री राजर्षि राज (IPS) ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।








