जयपुर, सिटी न्यूज़ 24
पुलिस थाना शिवदासपुरा, जयपुर दक्षिण की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी कृष्ण कुमार सैनी को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया।
मामला क्या है?
पीड़िता ने 8 जुलाई 2025 को माननीय न्यायालय में इस्तगासा पेश कर बताया कि उसका परिचित कृष्ण कुमार ने सस्ते मासिक किश्तों पर भूखंड दिलाने का झांसा देकर उससे 1.80 लाख रुपये वसूल लिए।
इसके बाद आरोपी ने उसे होटल शिवम पैलेस (कुभा मार्ग) बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाया और दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने भूखंड के कागजात मांगे तो आरोपी ने देने से इनकार कर दिया और उसका अश्लील वीडियो व फोटो वायरल कर दिया।
मुकदमा दर्ज
प्रकरण संख्या 491/2025
धारा 64, 308(2), 351(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं 66 IT Act 2000
गिरफ्तारी कैसे हुई?
आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। उस पर ₹10,000 का इनाम भी घोषित किया गया था। तकनीकी व गुप्त सूचना के आधार पर गठित टीम ने आरोपी को पंचपावली थाना क्षेत्र, जिला नागपुर (महाराष्ट्र) से डिटेन किया।
गिरफ्तारी टीम
• श्री सुरेन्द्र कुमार, थानाधिकारी शिवदासपुरा
• विक्रम सिंह, हैड कानि. 384 (विशेष भूमिका)
• रामसिंह, हैड कानि. 2100 (विशेष भूमिका)
• संतोष कुमार, कानि. 11027 (विशेष भूमिका)
• दिनेश यादव, कानि. 12035 (विशेष भूमिका)
• विनोद कुमार, कानि. 8304
• शंकर लाल, कानि. 6509
• सुभाष, कानि. 10065
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
• नाम: कृष्ण कुमार सैनी
• पिता: श्रीराम सैनी
• उम्र: 33 वर्ष
• पता: गांव जहाज, तहसील उदयपुरवाटी, थाना उदयपु








