जयपुर: गोपालपुरा बाईपास स्थित होटल सफारी में भव्य पतंगबाज़ी महोत्सव का आयोजन
17 Jan 2026

जयपुर: गोपालपुरा बाईपास स्थित होटल सफारी में भव्य पतंगबाज़ी महोत्सव का आयोजन

जयपुर: गोपालपुरा बाईपास स्थित होटल सफारी में भव्य पतंगबाज़ी महोत्सव का आयोजन

गोपालपुरा बाईपास स्थित होटल सफारी में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भव्य पतंगबाज़ी महोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। यह कार्यक्रम सफारी ग्रुप के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री पवन गोयल एवं श्री प्रमोद गोयल के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन श्री पवन कुमार भिंडा (भिंडा रियल एस्टेट), निरुपमा भिंडा, कोमल चौहान, अंकेश माथुर सहित अन्य सहयोगियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में गुलाबी शहर जयपुर के एंकर शुभम खंडेलवाल ने एंकरिंग से पूरे माहौल में ऊर्जा भर दी और उपस्थित सभी अतिथियों का भरपूर मनोरंजन किया।

इस पतंगबाज़ी महोत्सव में जयपुर शहर की जानी-मानी मॉडल्स एवं डिज़ाइनर्स—
खुशबू यादव, अंकिता सोलंकी, पिया राव, ज्योति शर्मा, टीना माहेश्वरी, अनु भाटी, अन्नू जैन, प्रीति गुप्ता, ममता सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

महोत्सव के दौरान पतंगबाज़ी के साथ-साथ डांस, म्यूज़िक, आतिशबाज़ी और स्काई लालटेन का भी विशेष आयोजन किया गया, जिसका उपस्थित जयपुरवासियों ने जमकर आनंद उठाया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मकर संक्रांति के पावन पर्व पर दान-पुण्य एवं सामाजिक सेवा को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम का संचालन विधिवत रूप से किया गया और अंत में सभी अतिथियों ने इस रंगारंग पतंग महोत्सव को यादगार आयोजन बताया।