जयपुर के वेटरन टेनिस खिलाड़ी सुभाष शर्मा उपविजेता
25 Sep 2025
Reporter --Gaurav Sharma
जयपुर, सिटी न्यूज़ 24
धौलपुर के बरेह निवासी और जयपुर से जुड़े वेटरन टेनिस खिलाड़ी सुभाष शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड मास्टर्स लॉन टेनिस चैंपियनशिप (MT200) में 55+ आयु वर्ग में उपविजेता स्थान हासिल किया।
सेमीफ़ाइनल में शर्मा ने कर्नल देव शंकर को कड़े मुकाबले में 5-7, 7-5 और 10-8 (टाईब्रेक) से हराया। फ़ाइनल में उन्हें 6-0, 7-5 से हार का सामना करना पड़ा।
इससे पहले सुभाष शर्मा ने 1 से 5 अगस्त को दिल्ली में आयोजित MT100 टूर्नामेंट का खिताब जीता था और 14 से 20 सितंबर को गुवाहाटी में सेमीफ़ाइनल तक पहुँचे थे।
MT200 टूर्नामेंट जयपुर के ड्रीमहाउस रिज़ॉर्ट में आयोजित हुआ, जिसमें भारत और विदेशों से लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया।








