ग्रामीणों के अनशन पर पहुँचे सपा सांसद आदित्य यादव, सड़क निर्माण का दिया भरोसा ।
04 Jan 2026

ग्रामीणों के अनशन पर पहुँचे सपा सांसद आदित्य यादव,
ग्रामीणों के अनशन पर पहुँचे सपा सांसद आदित्य यादव, सड़क निर्माण का दिया भरोसा बदायूँ। संसदीय क्षेत्र बदायूँ के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र बिसौली के ग्राम ढोरनपुर पहुँचकर समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर अनशन पर बैठे ग्रामीणों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।सांसद आदित्य यादव ने बताया कि वर्षों से जर्जर पड़े संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए जल्द ही बजट स्वीकृत कराकर कार्य प्रारंभ कराया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को आवागमन में हो रही कठिनाइयों से राहत मिल सके। इस अवसर पर 11 दिनों से अनशन पर बैठे ग्रामीणों को फल खिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया गया। सांसद ने कहा कि सड़क निर्माण से ग्रामीणों की दैनिक समस्याओं का समाधान होगा और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
Advertisement
Advertisement