गौ सेवा समिति खातेगाँव का 9 वर्ष पूर्ण
04 Sep 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
देवास- खातेगाँव के प्राचार्य डॉ. अभय जैन ने 04 सितंबर 2016 को गणेश चतुर्थी और पर्युषण पर्व से भूखी-प्यासी गायों व नंदी महाराज को रोटी खिलाने का अभियान शुरू किया था। मोटरसाइकिल से रोजाना 11 किलो आटे की रोटियाँ बांटने से शुरू हुआ यह प्रयास आज गौ सेवा समिति खातेगांव के रूप में कार्यरत है। अब तक 9 वर्षों में लगभग 310 क्विंटल रोटियाँ खिलाई जा चुकी हैं और इस सेवा पर 17 लाख 38 हजार रुपए खर्च हो चुके हैं। वर्तमान में समिति के 50 सदस्य प्रतिमाह ₹500 सहयोग दे रहे हैं। डॉ. जैन को 2020 में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से इस सेवा को आजीवन जारी रखने का आशीर्वाद भी मिला था। समिति का आह्वान है कि जिन नगरों में गौशाला नहीं है, वहाँ भी इस सेवा की शुरुआत की जानी चाहिए।









